फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को किया याद

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। रामशरण एवं सुशीला आनंद हाई स्कूल में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शिक्षक-शिक्षिकाओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अध्यक्ष रवि शंकर शर्मा ने कहा कि गुरु जीवन में सही मार्ग दिखाता है। अच्छाई-बुराई की पहचान सिखाता है। हमें गुरु का सम्मान करना चाहिए। प्रबंधक सुशील चंद्र सक्सेना ने कहा कि गुरुजनों को ईमानदारी, सत्य, निष्ठा के साथ शिक्षा देनी चाहिए। इस मौके पर राहुल शर्मा, अंकुर राजपूत, प्रधानाचार्य पूनम चौहान, गीता रानी, सोमवती कश्यप, दिव्या जिंदल, अनुराधा चौधरी, लक्ष्मी रस्तोगी आदि मौजूद रहे। वहीं शर्मा आदर्श ग्राम उत्थान विद्यालय सिरसा कलां में शिक्षक दिवस पर प्रधानाचार्य सुरेंद्र पाल शर्मा की उपस्थिति में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। ग्रामोदय इंटर कालेज गंगेश्वरी में डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर प्रधानाचार्य छोटेलाल, अवधेश त्यागी, सुभाष त्यागी आदि मौजूद रहे। लायल्स फातिमा एकेडमी काला खेड़ा में शिक्षक दिवस पर हुए कार्यक्रम में प्रबंधक हसन रिजवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें