फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरे जिले में अतिक्रमण पर चलेगा प्रशासन का चाबुक

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरे जिले में चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान
विज्ञापन

बिजनौर। डीएम अटल कुमार राय ने कहा कि प्रशासन पूरे जिले से अतिक्रमण हटाएगा। किसी भी सूरत में अतिक्रमण नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अफसरों को अतिक्रमण हटाने के कड़े निर्देश दिए गए है। अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
डीएम ने कहा कि जिले भर मेें लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है। कई बार ऐसा नहीं करने के लिए लोगों को चेताया भी गया है। लेकिन लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे। अतिक्रमण हटाने के बाद फिर से अतिक्रमण कर लेते है। ऐसे लोगों को चिह्नित करके उन्हें प्रशासन सबक सिखाएगा। डीएम ने कहा कि जिले में अतिक्रमण एक बड़ी समस्या बनती जा रही है। अतिक्रमण की वजह से रोजाना जगह-जगह जाम के हालात बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कई जगह बाजार में अतिक्रमण की वजह से पैदल चलना भी दूभर हो जाता है। अतिक्रमण की वजह से ही बड़े हादसे हो रहे हैं। जिले के अफसरों को अतिक्रमण हटाने के कड़े निर्देश दिए गए हैं। कहा गया कि नगर पालिका और नगर पंचायत की टीम के साथ पुलिस को साथ लेकर जिले भर से अतिक्रमण हटाया जाए। अतिक्रमण हटाने के बाद कहीं दोबारा अतिक्रमण होता पाया जाए तो अतिक्रमण करने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें। इस मामले में किसी की भी नहीं सुनी जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें