हरे भरे वृक्षों की अफसर करेंगे देखभाल
बिजनौर/ दारानगर गंज। 21 मार्च । डीएम अटल कुमार रॉय ने दारानगर गंज में स्थित श्री विदुर गुरु गृह इंटर कालेज में वृक्षारोपण किया। डीएम ने कहा कि हरे भरे वृक्षों का किसी भी कीमत पर कटान नहीं होना चाहिए। जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र चौधरी व जनार्दन अग्रवाल ने डीएम से शिकायत की कि इलाके में हरे वृक्षों का कटान हो रहा है। इस मामले में कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।डीएम ने इस मामले में जांच कराने के निर्देश दिए। कहा कि हरे भरे वृक्षों की वन विभाग के अफसर देखभाल करेंगे।
डीएम का विश्व वानिकी दिवस एवं गंगा, वृक्षारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता पर विदुर कुटी पर आयोजित गोष्ठी में जिला वन अधिकारी एम सेम्मारन ने स्वागत किया। डीएम ने कहा कि अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर धरती मां की सुंदरता को बढ़ाएं। गंगा को स्वच्छ व साफ रखना सभी का कर्त्तव्य है। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र चौधरी व पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जर्नादन अग्रवाल , वीरेंद्र शर्मा, रामअवतार शर्मा, दिनेश जोशी, नरेंद्र भार्गव रेजर सतीश कुमार जिला वन अधिकारी,, स्कूल प्रबंधक एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे। संचालन फारूख बिजनौरी ने किया।