फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जी विक्रेताओं और आढ़तियों में हुआ विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
सब्जी विक्रेताओं और आढ़तियों में हुआ विवाद
विज्ञापन

धामपुर। रास्ते में ठेले लगाने को लेकर बड़ी मंडी में शनिवार की सुबह सब्जी व्यापारियों और आढ़तियों में विवाद हो गया। अन्य लोगों के हस्तक्षेप से हंगामा शांत हुआ।
विज्ञापन

आढ़ती मनोज धनौरिया, संजय कुमार ने कहा कि गोदामों को जाने वाले रास्तेे को सब्जी विक्रेता ठेले लगाकर बंद कर देते है। इस कारण उनका बाहर से आना वाला माल दिन भर वाहनों में ही भरा खड़ा रहता है। इससे ट्रांसपोर्ट्स ने उनका माल लाने में ना नाकुर करना शुरू कर दिया है। आए दिन उनका इसी बात को लेकर हंगामा होता है। उन्होंने चेताया कि वह किसी भी हालत में रास्ते में सब्जी विक्रेताओं के ठेलों को नहीं लगने देंगे। उधर, सब्जी विक्रेता ऐसोसिएशन के अध्यक्ष सरताज, हैदर अली का कहना है कि मंडी में छोटे व्यापारियों को आढ़तियों की ओर से परेशान किया जाता है। जब आढ़ती का कोई वाहन माल लेकर आता है तो वह ठेलों को हटाकर वाहन को उनके गोदामों तक पहुंचाने में मदद करते है। शनिवार को भी ऐसा ही हुआ। सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि दोनों का एक ही काम है। वह उनकी मदद करें। वह आढ़तियों की मदद करने को हमेशा तैयार है। बाद में अन्य लोगों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें