कासमपुरगढ़ी। कासमपुरगढ़ी में दस दिन से विद्युत पोल टूटा पड़ा है, जिसकी वजह से गांव में अंधेरा पसरा है। गांववासी इरशाद, आबिद, मोहम्मद विशाल, अब्दुल वाजिद, विपिन कुमार, तेजपाल सिंह, नसीम, सोनू कुमार, मोहम्मद शाहरुख आदि का कहना है कि बिजली पोल टूटे एक सप्ताह बीत गया। तब से निगम ने पोल की सुध नहीं ली। गांववासी निगम अधिकारियों को सूचना देते थक गए। जिससे मुहल्ले में अंधेरा पसरा है। आपूर्ति न मिलने से गांव में पानी का संकट भी मंडराने लगा है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने इस संबंध में कई बार विद्युत निगम के अधिकारियों को सूचित कर विद्युत आपूर्ति सुचारु कराने की मांग की है, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों से शीघ्र समस्या का समाधान कराने की मांग की। वहीं जेई चेतराम सिंह ने शीघ्र समस्या का निदान कराने की बात कही है।