फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदवी को मिला अल्लामा ताजवर नजीबाबादी अवार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। मोहम्मद अकरम मेमोरियल पब्लिक सोसाइटी की ओर से एमए पब्लिक स्कूल में अल्लामा ताजवर नजीबाबादी की खिदमात पर सेमिनार का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि डा. इबादुर्रहमान कासमी ने ताजवर नजीबाबादी को समाज उत्थान का रहनुमा बताया।
विज्ञापन

अलीगढ़ से आए इंजीनियर समीउद्दीन, मौलाना सिराजुद्दीन नदवी, डा. शेख नगीनवी, डा. आफताब नोमानी ने ताजवर नजीबाबादी की समाजी व अदबी खिदमात को बेमिसाल बताया। वक्ताओं ने कहा कि ताजवर एक ऐेसे रोशन चिराग थे जिन्होंने जिंदगी भर उर्दू की तरक्की और समाज की खिदमात में गुजारे। विशिष्ट अतिथि पूर्व डीजीसी हरपाल सिंह ने कहा कि ताजवर नजीबाबादी जैसे उर्दू के खिदमतगारों को लोग भूलते जा रहे हैं। युवाओं में उर्दू पढ़ने की दिलचस्पी कम है। उन्होंने उर्दू की तरक्की के लिए समाज को जागृत करने, गीता और कुरान की हिदायतों पर अमल करके समाज की तरक्की के लिए एक जुट होने की सलाह दी। सेमिनार में मोहम्मद अकरम मेमोरियल पब्लिक सोसाइटी की ओर से मौलाना सिराजुद्दीन नदवी को अल्लामा ताजवर नजीबाबादी अवार्ड दिया गया। डा. शेख नगीनवी को जलीस नजीबाबादी, डा. आफताब नोमानी को नवाब नजीबुद्दौला और कलीम त्यागी को अकबर शाह नजीबाबादी अवार्ड से शॉल और स्मृति चिह्न देकर नवाजा गया।
संयोजक अजमल सिद्दीकी की देख रेख में आयोजित सेमिनार में फहीमुद्दीन, चांदनी अब्बासी, शहबाज इब्ने मख्फी, कलीम त्यागी ने भी विचार रखेे। मौलाना सलीम कासमी, अख्तर मुल्तानी, दानिश किरमानी, महबूब आलम, अबरार अहमद, एम अकरम खां, नासिर मरगूब, फखरुद्दीन फख्र, मोहम्मद साकिब, गुलनाज, फरहा नाज, मेहनाज, सदफ मतलूब, इलमा, अमरीन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें