नजीबाबाद। श्री दिगंबर जैन सरजायती मंदिर पर कलशारोहण, शिखर शुद्धिकरण, शांतिधारा पाठ कार्यक्रम आयोजित हुए। प्रतिष्ठाचार्य कोमलचंद जैन के निर्देशन में जैन श्रद्धालुओं ने शांति हवन में प्रतिभाग किया। जय जितेंद्र के जयकारों के बीच जैन श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर शिखर शुद्धिकरण किया। अध्यक्ष दीपक जैन, मंत्री नीरज जैन की उपस्थिति में याग मंडल विधान के प्रतिष्ठाचार्य कोमलचंद जैन ने संगीतमय वातावरण के बीच शांति हवन में अजय जैन, छवि जैन, संदीप जैन, आशा जैन, जिनेश्वर जैन, समला जैन, दीपक जैन, वंदना जैन, प्रेमचंद जैन ने प्रतिभाग किया। आरती शास्त्र एवं भजन संध्या में प्रेमचंद जैन, जिनेश्वर प्रसाद जैन, शैलेंद्र जैन, पुनीत जैन, मनीष जैन, संजय जैन, संतोष जैन, संदीप जैन आदि ने प्रभु के नाम को गुणगान किया।