नजीबाबाद डिपो से कुंभ मेले के लिए चलेंगी सीधी बसें
नजीबाबाद। प्रयागराज में आयोजित कुंभ मेले के लिए रोडवेज डिपो नजीबाबाद से जल्द सीधी बस चलाएगी। रोडवेज की केंद्रीय शाला रामपुर ने कुंभ के लिए दो नई बसें रोडवेज डिपो को दी हैं।
प्रयागराज में आयोजित कुंभ मेले में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सेवा में शासन-प्रशासन के साथ रोडवेज डिपो ने भी अपने हाथ बढ़ा दिए हैं। स्थानीय रोडवेज डिपो कुंभ मेले में नजीबाबाद से सीधी बस चलाएगा। एआरएम जुनैद शमसी ने उच्च अधिकारियों से कुंभ मेले के लिए बसों की मांग की थी। विभागीय अधिकारियों ने केंद्रीय शाला रामपुर से नजीबाबाद डिपो को बस उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कुंभ मेले के लिए केेंद्रीय शाला रामपुर ने दो नई बसों को भेजा है। वहीं एआरएम जुनैद शमसी ने बताया कि फिलहाल उन्होंने दोनों बसों की हरिद्वार-टनकपुर लगाया है, जैसे ही उच्च अधिकारियों के बसों को कुुंभ मेले में भेजने के निर्देश मिलेंगे, बसों कुुंभ मेले में लगाया जाएगा।
डिपो ने की चेयर की व्यवस्था
नजीबाबाद। निर्माणाधीन रोडवेज यात्रियों की सुविधा के लिए व्यवस्थाएं जुटा रहा है। हाल ही में रोडवेज डिपो ने यात्रियों के बैठने के लिए दस स्टील चेयर की व्यवस्था की है। चेयर पर एक समय कम से कम 30 यात्री बैठ सकेंगे।