फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवविवाहित दंपतियों को दिया बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
विवाह के बंधन में बंधे 86 जोड़े
विज्ञापन

जलीलपुर । मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत ब्लॉक जलीलपुर में 86 जोड़ों का विवाह कराया गया, जिसमें 80 जोड़े हिंदू व छह मुस्लिम जोड़ों शामिल हुए। इस दौरान सभी जोड़ों को शादी के प्रमाण पत्र सहित कई उपहार भेंट किए गए ।
विज्ञापन

कार्यक्रम में 88 जोड़ों ने विवाह के लिए पंजीकरण कराया था, जिसमें से 86 जोड़े विवाह के शामिल हुए। शांति कुंज के हुकम सिंह, कृष्णा देवी, श्रुति कुमारी आदि की टीम ने 20 हवन कुंड बनाकर मंत्रोच्चार के साथ 80 जोड़ों का विवाह कराया। वहीं, छह जोड़ों का मुस्लिम रीति रिवाज से निकाह कराया गया। मुख्य अतिथि भाजपा विधायक कमलेश सैनी ने नव विवाहित जोड़ों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को भ्रूण हत्या के खिलाफ अपनी आवाज उठानी चाहिए। कहा कि बेटी नहीं बचाओगे तो बहू कहां से लाओगे। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा लगाकर सभी नवविवाहित को आशीर्वाद दिया व शादी के प्रमाण पत्र दिया। सभी जोड़ों को 20-20 हजार के चेक, दस दस हजार रुपये का सामान व अन्य उपहार भेंट किए गए। शादी समारोह में सभी आगंतुकों के लिए भोज की व्यवस्था की गई थी। समारोह की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख कृपाली देवी ने व संचालन बीडीओ नौबहार सिंह ने किया। समाज कल्याण विभाग की ओर से व्यवस्थापक अनुराज कुमार रहे। कार्यक्रम में रवि धारीवाल, चांदपुर के समाज सेवी गोविंद मित्तल, समाज कल्याण से व्यवस्थापक अनुराज कुमार, एडीओ सतपाल सिंह, विजय सिंह, देवराज सिंह, प्रधान गुड्डी देवी, समरपाल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें