फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैराज में डूबने से अधेड़ की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बैराज में डूबने से अधेड़ की मौत
विज्ञापन

शेरकोट। गांव हरेवली निवासी गुरुचरण सिंह (80) शुक्रवार को पशु चराने के लिए हरेवली खो बैराज पर गया था। एक पशु चरते चरते खौ बैराज में जा घुसा। पशु को पानी से बाहर निकालने के लिए वृद्ध भी पानी में घुस गया। बैराज में पानी ज्यादा होने के कारण वह डूब गया। वहां खड़े कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। मौके पर पहुंचे अन्य लोगों ने पानी में कूदकर वृद्ध की तलाश शुरू की। तीन घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोरों ने उसके शव को बाहर निकाला। जिसकी पहचान गुरुचरण सिंह पुत्र सोहन के रुप में हुई। एसओ पंकज तोमर का कहना है कि मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें