फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रुश कारखाने में लगी आग से लाखों का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रुश कारखाने में लगी आग से लाखों का नुकसान
विज्ञापन

शेरकोट (बिजनौर)। शॉर्ट सर्किट से ब्रुश कारखाने में लगी आग से लाखों की कीमत का माल जलकर नष्ट हो गया। मोहल्लेवासियों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया।
मोहल्ला नौंधना निवासी अशरफ ने बताया कि उसका मुहल्ले में ब्रुश कारखाना है। रविवार का जब कारखाने में काम करने वाले श्रमिक रोज की तरह से करीब 12 बजे फैक्ट्री बंद कर लंच करने को अपने घर चले गए तो इस दौरान अचानक परिवार के लोगों ने कारखाने से धुआं उठता देखा। कारखाने से धुएं को उठता देख परिवार के लोगों ने शोर मचा दिया। शोर सुन कर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। इस दौरान जब लोगों ने किसी तरह से कारखाने का दरवाजा खोल कर देखा तो कारखाने के भीतर ब्रुशों में लगी आग से लपटें उठ रही थी। घटना की सूचना पुलिस और फायर बिग्रेड को दी। पर काफी देर तक जब कोई नहीं पहुंचा । हादसे के दौरान मोहल्लेवासी घबरा गए। महिलाएं बच्चों को लेकर घर से बाहर निकल गई। लोगों का कहना है कि बिजली शॉर्ट सर्किट होने से कारखाने में आग लगी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें