फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वुडगरा को गोद लेकर उसकी सूरत बदल रहे अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
वुडगरा गांव को गोद लेकर सूरत बदल रहे अधिकारी
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में इज्जतघर (शौचालय) बनवाने में गांव वाले खुद ही आगे नहीं आ रहे। अफसर उनको आगे आने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। अफसरों ने किरतपुर ब्लॉक के गांव वुडगरा को गोद लेकर उसकी कायापलट करने की जिम्मेदारी ली है। गांव में अफसरों व ग्राम प्रधानों ने अपनी जेब से 45 शौचालय बनवाए हैं।
स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत ओडीएफ में बिजनौर देश भर के सामने मॉडल बनकर उभर रहा है। जिले में दर्जनों ग्राम पंचायतों को ओडीएफ किया जा चुका है। अब गांव वाले भी ओडीएफ के प्रति जागरूक हो रहे हैं। कई ग्राम पंचायतें खुद ही अपने खर्च से ओडीएफ हो गई हैं। इज्जतघर बनवाने के लिए शासन द्वारा दिए गए लाखों रुपये के बजट को उन्होंने लौटा दिया है। अब जिले के अफसरों ने भी नई मिसाल पेश की है। मुख्य विकास अधिकारी डा.इंद्रमणि त्रिपाठी, जिला पंचायत राज अधिकारी मनीष कुमार, कई ग्राम सचिवों व ग्राम प्रधानों ने किरतपुर ब्लॉक के गांव वुडगरा को गोद लिया है। यहां पर इन अधिकारियों ने अपनी जेब से 45 शौचालय का निर्माण कराया है। इस गांव में सभी पात्रों को सरकारी योजनाओं का लाभ भी दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत राज अधिकारी गांव वुडगरा में 45 शौचालय बनवाई जा चुकी हैं। गांव में तीन जुलाई को कार्यक्रम आयोजित होगा जिसमें जिले भर के अधिकारी हिस्सा लेंगे। ओडीएफ अभियान को जिले में सभी का समर्थन मिल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें