फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज बिजनौर पंहुचेगी रेस्क्यू वैन

विज्ञापन
विज्ञापन
आज बिजनौर पहुंचेगी रेस्क्यू वैन
विज्ञापन

बिजनौर। महिला कल्याण, बाल व परिवार मंत्री ने महिलाओं की मदद के लिए 181 हेल्प लाइन का शुक्रवार को शुभारंभ किया है। हेल्प लाइन से महिलाओं को अब 24 घंटे मदद मिलेगी। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लखनऊ से रेस्क्यू वैन को झंडी दिखाकर रवाना किया है। रविवार तक बिजनौर भी एक रेस्क्यू वैन पहुंच जाएगी। अभी तक यह योजना प्रदेश के सिर्फ 11 जिलों में ही चल रही थी।
केंद्र सरकार की योजना के तहत 181 हेल्प लाइन को उत्तर प्रदेश में पिछले वर्ष शुरू किया गया था। इसके अलावा 11 जिलों में आशा ज्योति केंद्र भी स्थापित किए गए थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिला की सुरक्षा को गंभीरता से लेते हुए हैल्पलाइन 181 का पूरे प्रदेश में विस्तारीकरण किया है। मुख्यमंत्री ने शनिवार को योजना के तहत रेस्क्यू वैन को झंडी दिखाकर अन्य जिलों के लिए रवाना किया है। रविवार तक रेस्क्यू वैन बिजनौर पहुंच जाएंगी और महिलाओं की मदद के लिए काम करेंगी। 108 व 102 एंबुलेंस के जिला कोऑडिनेटर मनोज सावंत ने बताया कि जल्द ही रेस्क्यू वैन बिजनौर पहुंच जाएगी। वैन पर महिला पुलिस व काउंसलर मौजूद रहेगी। वैन में जीपीएस ट्रेकिंग सिस्टम लगा होगा, इससे 181 हेल्प लाइन से मॉनिटर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे करेगी हेल्पलाइन काम
181 हेल्प लाइन पर पीड़ित महिला की कॉल आते ही उसे यहां मौजूद काउंसलर के साथ ऑनलाइन कनेक्ट किया जाएगा। मामला ज्यादा गंभीर होने की स्थिति में अगर पीड़ित महिला अपने घर में नहीं रहना चाहती है तो उसे घर से आशा ज्योति केंद्र तक लाने के लिए रेस्क्यू वैन का इस्तेमाल किया जाएगा। काउंसलर से बातचीत के दौरान की वैन को पीड़ित महिला के पास रवाना किया जाएगा। उसे लगातार ट्रैक किया जाता रहेगा और इस बारे में पीड़ित को बताया जाता रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें