फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज, योगा अभ्यास कार्यक्रमों में उमेड़ा जन सैलाब

विज्ञापन
विज्ञापन
योग दिवस : सूर्योदय के साथ सूर्य नमस्कार करेगा अमरोहा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
अमरोहा।
अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जहां पूरा विश्व योग करेगा वहीं अमरोहा भी सूर्योदय के साथ सूर्य नमस्कार करता दिखाई दिया। योग से निरोग रहने के सूत्र पर लोग जुड़ रहे हैं। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए जहां प्रशासन कोशिशों में जुटा है, वहीं कई सामाजिक संगठन भी इसमें बढ़-चढ़कर भागीदारी कर रहे हैं।
शहर के राजकीय इंटर कालेज के मिनी स्टेडियम में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को जिला स्तरीय योगा अभ्यास कार्यक्रम आयोजित होगा। जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने बताया कि इसमें 2200 से अधिक लोग भाग लेंगे। सुबह छह बजे से कार्यक्रम स्थल पर लोगों की एंट्री शुरू हो जाएगी। सात बजे से आठ बजे तक योग कार्यक्रम चलेगा। पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से आए योग प्रशिक्षक योगाभ्यास कराएंगे। अभ्यास कार्यक्रम में सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े बंदोबस्त रहेंगे। भारी संख्या में पुलिस बल सुरक्षा में मुस्तैद रहेगा। वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था जीआईसी अमरोहा में की गई है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी अफसरों को जिम्मेदारी सौंपी जा चुकी हैं। उधर, अफसरों ने मंगलवार को मिनी स्टेडियम पहुंचकर सभी तैयारियों का जायजा लिया। जो तैयारियां पूर्ण नहीं थी, उन्हें पूर्ण कराया।
विज्ञापन


जिले में इन स्थानों पर आज होगा योगा अभ्यास
धनौरा ब्लाक में गांधी विद्यालय इंटर कालेज धनौरा, हसनपुर ब्लाक में सुखदेवी इंटर कालेज हसनपुर, नौगावां सादात क्षेत्र के श्रीराम किसान इंटर कालेज बादशाहपुर नौगावां सादात, जोया ब्लाक में सिख इंटर कालेज नारंगपुर, गजरौला ब्लाक में शिव इंटर कालेज गजरौला, गंगेश्वरी ब्लाक में ग्रामोदय इंटर कालेज गंगेश्वरी में योगा अभ्यास कार्यक्रम आयोजित होगा।

भाजपा द्वारा 18 स्थानों पर आयोजित होगा योगाभ्यास कार्यक्रम
अमरोहा। भाजपा जिला अध्यक्ष डा. ऋषिपाल नागर ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिलेभर में 18 स्थानों पर योगा अभ्यास कार्यक्रम आयोजित होगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी जा चुकी है। अधिक से अधिक लोग योगा अभ्यास कार्यक्रम में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाएं। इसका आह्वान किया गया है।
विज्ञापन


जन प्रतिनिधि करेंगे कार्यक्रमों में प्रतिभाग
अमरोहा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित होने वाले योगा अभ्यास कार्यक्रम में भाजपा सांसद, विधायक, कैबिनेट मंत्री, जिला प्रभारी मंत्री शिरकत करेंगे। इसके अलावा भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और जन सामान्य की कार्यक्रमों में भागीदारी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें