फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद कमरे में खाना बना रही युवती की जलने से हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दौर (बिजनौर) (ब्यूरो)। गांव सल्लाहपुर में एक किशोरी की बंद कमरे में गैस के चूल्हे पर खाना बनाते समय आग की चपेट में आकर मौत हो गई। परिजनों ने कमरे का दरवाजा तोड़कर युवती की छोटी बहन को बाहर निकालकर बचा लिया।
विज्ञापन

गांव सल्लाहपुर निवासी सलीम अहमद के अनुसार उसकी 15 वर्षीय पुत्री नाजिश मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे अपने घर के एक कमरे में गैस के चूल्हे पर खाना बना रही थी। इसी दौरान उसकी छह वर्षीया छोटी बेटी तौफिया भी उसी कमरे में रखे ईद के लिए तैयार किए गए नए कपड़े निकालने पहुंची। तौफिया कमरे का अंदर से दरवाजा बंद करके कपड़े बदलने लगी। परिजन पास में ही स्थित दूसरे कमरे में थे। अचानक नाजिश के कपड़े में चूल्हे से आग लग गई। शोर मचाने पर परिजनों ने दरवाजा तोड़ा तो नाजिश को मौके पर मृत पाया। जबकि उसकी छोटी बहन कमरे के एक कोने में सहमी हुई खड़ी थी। नाजिश का शरीर आग की चपेट में आकर बुरी तरह झुलसा गया था। तौफिया को परिजनों ने आग पर काबू पाकर सकुशल बचा लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश मिश्र का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें