51 और मिले कोरोना संक्रमित
बिजनौर। जिले में 51 और लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जबकि 1706 में कोरोना संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई। नए मरीजों को मिलाकर जिले में अब कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 2027 हो गई है। इनमें से 1440 लोग ठीक हुए हैं। जबकि अब तक 24 मरीजों की कोरोना से मौत हुई है। वर्तमान में एक्टिव पॉजिटिव केस 563 हैं।
शनिवार को फिर से 51 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जबकि 1706 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई। सीएमओ डा. विजय कुमार यादव ने बताया कि शनिवार को आई जांच रिपोर्ट में ब्लॉक मोहम्मदपुर देवमल के 27, कोतवाली देहात विकास खंड के छह, अल्हैपुर (धामपुर) ब्लॉक के तीन, आंकू (नहटौर) विकास खंड क्षेत्र के चार, नजीबाबाद ब्लॉक क्षेत्र के सात, जलीलपुर ब्लॉक और हल्दौर विकास खंड क्षेत्र का एक-एक मरीज शामिल है।
सीएमओ ने बताया कि अब तक कुल 77 हजार 544 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। इनमें से 74 हजार 352 की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। अब 1165 की रिपोर्ट रिपोर्ट है।