ग्रामीण आजीविका मिशन के 50 उद्यमी सम्मानित
नजीबाबाद। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत ग्रामीण उद्यमिता विकास संगोष्ठी और सम्मान समारोह में 50 उद्यमी सम्मानित हुए। कार्यक्रम में 50 गांवों से आए उद्यमियों को प्रोत्साहन प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
स्वत: रोजगार के उपायुक्त ज्ञान सिंह ने ब्लॉक रिर्सोस सेंटर पर आयोजित उद्यमिता संगोष्ठी और सम्मान समारोह का फीता काटकर शुभारंभ किया। उप्र राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत आयोजित संगोष्ठी में मिशन से जुड़ी महिलाओं और उद्यमियों को चूड़ी, गुलदस्ता, टेडीबीयर, झाडू, चप्प लघु उद्योग और कॉस्मेटिक-जनरल स्टोर से संबंधित उद्यमिता विकास कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। जिला मिशन प्रबंधक विपिन कुमार, शिवकरण की देखरेख में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न लघु उद्योगों से जुड़े उद्यमियों को उपायुक्त स्वत: रोजगार ज्ञान सिंह ने प्रोत्साहन प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वाले उद्यमियों में शशि, अनीता, रेखा, दयावती सहित करीब पचास गांवों से आए उद्यमी शामिल रहे।