फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकाया जमा नहीं किया तो जब्त होगी पंजीकरण राशि

विज्ञापन
विज्ञापन
बकाया जमा नहीं किया तो जब्त होगी पंजीकरण राशि
विज्ञापन

धामपुर। विद्युत निगम खंड धामपुर के एक्सईएन वीरेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि धामपुर, नहटौर और शेरकोट के करीब 680 उपभोक्ताओं ने ओटीएस योजना में पंजीकरण करा रखा है। लेकिन इन उपभोक्ताओं की ओर से अभी अवशेष बकाया जमा नहीं किया जा सका है। ऐसे उपभोक्ताओं के पास केवल 31 मार्च तक दो दिन शेष हैं। यदि यह उपभोक्ता इन दो दिनों के भीतर बकाया जमा नहीं करते हैं तो निगम की ओर से इनकी जमा धनराशि को जब्त कर कनेक्शन काट दिया जाएगा।
विद्युत निगम के एक्सईएन ने शुक्रवार को बताया कि सरकार की ओर से एक जनवरी 2019 से 25 मार्च 2019 तक के लिए बिजली बकाया में शत प्रतिशत ब्याज माफ करने को ओटीएस योजना शुरू की थी। इस योजना के तहत धामपुर डिवीजन में 10 हजार रुपये से ज्यादा की बकाया को जमा करने वालों का पंजीकरण कराया गया था। धामपुर, नहटौर और शेरकोट में 1200 से ज्यादा उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराया था। लेकिन 320 उपभोक्ताओं ने ही शत प्रतिशत बकाया को जमा किया है। 680 उपभोक्ताओं ने बकाया जमा नहीं किया है। इन 680 उपभोक्ताओं की पंजीकरण के नाम पर 15 लाख से ज्यादा की धनराशि जमा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार की ओर से योजना 25 मार्च के बाद बंद हो गई है। जिन लोगों ने 25 मार्च तक योजना में पंजीकरण कराया है, उन लोगों को हर हाल में 31 मार्च तक शत प्रतिशत बकाया जमा करने का समय दिया गया है। जो लोग 31 तक बकाया को जमा करने में विफल रह जाएंगे। उनको आर्थिक रूप से नुकसान होगा और विभागीय स्तर से उनके बिजली के कनेक्शनों को काट दिया जाएगा। एक्सईएन ने ऐसे सभी लोगों से 31 मार्च तक बकाया को जमा करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें