पुलिस को दी तहरीर में शमीम ने बताया कि उसके मकान के पास रहने वाले युवक ने पहले भी अपनी मां के कहने से उस पर गोली चलाकर कर घायल कर दिया था। आरोपी के घर बदमाशों का आना जाना रहता है। आरोपी की मां ने उसके साथ बदमाशों ने बुधवार की रात करीब 12 बजे उसके मकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग की हैं। गनीमत रही कि किसी को गोली नही लगी। कोतवाली निरीक्षक विरेंद्र सिंह ने कहा कि मामले की जांच करने की जा रही है।