18 चिकित्सकों को दी चेतावनी
बिजनौर। पीसीपीएनडीटी एवं क्वेक्स के नोडल अधिकारी एसके निगम ने जनपद के विभिन्न क्लीनिक एवं हास्पिटल पर छापे मारकर 18 चिकित्सकों को नोटिस जारी किए। इसके बावजूद इनमें से किसी ने भी कोई जवाब नहीं दिया और न ही अपने प्रमाण पत्र प्रस्तुत किए। नोडल अधिकारी ने 31 दिसंबर तक नोटिसों का जवाब नहीं देने पर उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की चेतावनी दी है।
नोडल अधिकारी ने बताया कि गांव मिर्जापुर निवासी डॉ. मोहम्मद अनीस, कोतवाली देहात के डॉ. राजेंद्र सिंह, देव चिकित्सालय धामपुर के डॉ. अनुज सिंह, गांव इस्लामपुर निवासी डॉ. धर्मपाल सिंह, गांव डेहरी के डॉ. अजय बंगाली, गांव दयालवाला के डॉ. नकुल, गांव जंदरपुर के डॉ. हिमांशु चौधरी, स्योहारा के मोहल्ला मिल्कियान निवासी डॉ. वीर सिंह, गांव सुल्तानपुर के डॉ. रामसिंह, शेरकोट के मोहल्ला मनीहारान निवासी डॉ. विवेक कुमार रस्तौगी, धामपुर के न्यू स्टेट बैंक कॉलोनी निवासी डॉ. सुनील कुमार, कोतवाली देहात स्थित अलका क्लीनिक की डॉ. सायरा, गांव हीमपुर बुजुर्ग निवासी डॉ. गजेंद्र सिंह, स्योहारा के धामपुर चुंगी निवासी डॉ. अहसान रजा, धामपुर स्थित हबीबवाला बस अड्डा निवासी वीरेंद्र कुुमार, नहटौर के मोहल्ला मौलवियान निवासी डॉ. नईम अहमद, यहीं के डॉ. खलील अहमद, गांव बिलाई निवासी डॉ. उमेश कुमार के यहां पर नोडल अधिकारी की टीम द्वारा छापे मारकर नोटिस जारी किए गए। निर्धारित तिथि बीतने के बाद भी इन चिकित्सकों की ओर से कोई जवाब नहीं दिए गए और न ही चिकित्सकीय कार्य करने संबंधी प्रमाण पत्र ही दिखाए गए। नोडल अधिकारी के अनुसार 31 दिसंबर तक नोटिसों का संतोषजनक उत्तर नहीं देने पर संबंधित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी जाएगी।