फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकलांगो ने दिया कलक्ट्रेट पर धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
दिव्यांगों ने मांगे रोजगार ऋण और आवास
विज्ञापन

बिजनौर। राष्ट्रीय विकलांग एसोसिएशन ने विकलांगों को रोजगार के लिए ऋण दिलाने सहित अन्य मांगों को लेकर कलक्ट्रेट पर धरना दिया और जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा।
विज्ञापन

बुधवार को दिव्यांग टाउन हॉल पर एकत्रित हुए। इसके बाद प्रदर्शन करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे और धरना देकर बैठ गए। वक्ताओं ने कहा कि जनपद में एक दिव्यांगों का बहुत बड़ा वर्ग निवास करता है तथा 40 हजार के करीब उनकी आबादी है। उनकी आर्थिक स्थिति बेहद ही कमजोर है। शासन-प्रशासन की ओर से समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए उनका सम्मान किया जाना अति आवश्यक है। ज्ञापन में विकलांगों ने उन्हें रोजगार के लिए ऋण उपलब्ध कराने, कांशीराम कॉलोनी में खाली पड़े आवासों को दिव्यांगों के नाम पर आवंटित करने, दिव्यांगजनों का अंत्योदय तथा पात्र गृहस्थी के अंतर्गत राशन कार्ड बनवाने, दिव्यांगजनों की उच्चाशिक्षा निशुल्क कराने आदि की मांगे की गई। ज्ञापन देने वालों में राष्ट्रीय अध्यक्ष एमआर पाशा, प्रदीप कुमार, इशरत, धर्मवती, रियाज सिंह, सुकर्मा, मुकेश कुमार आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें