बाइक सवार युवक की मौत
नजीबाबाद । ट्रक की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। ट्रक चालक घटनास्थल से ट्रक समेत फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने ट्रक का नंबर पुलिस को बताया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेजा दिया है।
चारबाग जाब्तागंज निवासी मो.रशीद का पुत्र मो. साजिद (35) बुधवार सुबह घर से बाइक लेकर निकला था। सुबह करीब 10.30 बजे कोटद्वार मार्ग पर आवास विकास कालोनी क्षेत्र के निकट ट्रक और बाइक के बीच टक्कर हो गई। ट्रक बाइक चालक युवक को रौंदता हुआ आगे बढ़ गया। ट्रक की चपेट में आने से साजिद का सिर कुचला गया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। ट्रक चालक घटनास्थल से ट्रक लेकर फरार हो गया।
सूचना मिलने पर थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह धामा, एसआई रामवीर सिंह घटनास्थल पर पहुंच। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया गया।