फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहरों में चलाया जाएगा स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
शहरों में चलेगा स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान
विज्ञापन

बिजनौर।
जिले की सभी नगर पालिका और पंचायतों में स्वच्छता संबंधी सर्वे कराया जाएगा। सर्वे में कुछ बिंदु नागरिकों से तो कुछ बिंदु नगर पालिका से जुड़े होंगे। इसके आधार पर ही नगर पालिका, पंचायतों को रैंकिंग दी जाएगी। बीते साल हुए सर्वे में बिजनौर नगर पालिका प्रथम और झालू नगर पंचायत द्वितीय स्थान पर रही थी।
केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत सफाई से जुड़े अनेक अभियान चलाए जा रहे हैं। नागरिकों को स्वच्छता के लिए जागरूक किया जा रहा है। पिछले साल सूबे की नगर पालिका, पंचायतों में सफाई से जुड़ा सर्वे कराया गया था। सर्वे में रैंकिंग के लिए सफाई के मानक तय किए गए थे। इस सर्वे में जिले की बिजनौर नगर पालिका प्रथम, झालू नगर पंचायत द्वितीय रही थी। इस साल केंद्र सरकार द्वारा स्वच्छ सर्वेेक्षण अभियान में यह सर्वे कराया जा रहा है।
विज्ञापन

सर्वे में देश के 4041 शहरों को शामिल किया गया है। अगर जिले के नागरिक स्वच्छता के प्रति खुद भी जागरूकता दिखाएं तो बिजनौर के शहर देश के सबसे साफ शहरों की सूची में शामिल हो सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो यह न केवल जिले बल्कि जिले के नागरिकों के लिए भी गौरवान्वित होने वाला क्षण होगा। सबसे साफ पाए जाने वाले दस शहरों को राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया जाएगा। सर्वे के कई बिंदु पालिका तो कई नागरिकों से जुड़े हैं। नागरिक अपनी ओर से स्वच्छता में पूरा सहयोग दें।
विज्ञापन


शिल्पा शेट्टी हैं सर्वेक्षण की ब्रांड एंबेसडर
स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाने के लिए केंद्र सरकार ने देश की नामचीन हस्तियों को ब्रांड एंबेसडर बनाया है। फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी भी स्वच्छ सर्वेक्षण की ब्रांड एंबेसडर हैं। वे जिले में सफाई व्यवस्था के संबंध में अक्सर पालिका के अधिकारियों से फोन पर बात करती रहती हैं। एडीएम प्रशासन मदन सिंह गर्ब्याल के मुताबिक स्वच्छता को जिलेवासी अपनी दिनचर्या से जोड़ लें। स्वच्छता एक बहुत अच्छी आदत है। जिले के नागरिक स्वच्छता अभियान से जुड़कर अपने शहर का नाम रोशन करें।

इन बातों का रखें ध्यान
- खुले में शौच न जाएं।
- कूड़ा कूड़ेदान में या पालिका के वाहनों में ही डालें।
- बेवजह सड़क के आसपास पानी खुला न छोड़ें।
- पॉलीथिन का कम से कम प्रयोग करें।
- कूड़ा नाली में बिल्कुल न डालें।
- पॉलीथिन कूड़ा आदि न जलाएं।

यह होंगे सर्वे के बिंदु
- सामुदायिक व सार्वजनिक शौचालयों की साफ सफाई।
- यूरिनल की स्थिति।
- पालिका द्वारा निर्मित व्यक्तिगत शौचालयों की स्थिति।
- कूड़ेदानों की स्थिति।
- कूड़ा निस्तारण की स्थिति।
- पानी सप्लाई व उससे संबंधित समस्या की स्थिति।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें