फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरस्कूल बैडमिंटन टूर्नामेंट संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद । आरआर मोरारका मेमोरियल अंतर विद्यालय स्कूल बैडमिंटन टूर्नामेंट में प्रियंका मॉडर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल धामपुर चैंपियन बना। आरआर मोरारका पब्लिक स्कूल द्वारिकेशनगर की टीम उपविजेता रही।
विज्ञापन

शनिवार को आरआर मोरारका पब्लिक स्कूल में आयोजित टूर्नामेंट का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारिकेश शुगर इंडस्ट्रीज के उपाध्यक्ष वर्क्स बीपी दीक्षित ने किया। प्रबंधक एसएस शेेखावत के निर्देशन में आयोजित प्रतियोगिता का फाइनल मैच प्रियंका मॉडर्न सीनियर सेेकेंडरी स्कूल धामपुर और आरआर मोरारका पब्लिक स्कूल द्वारिकेशनगर के बीच खेला गया। जिसमें धामपुर की टीम चैंपियन बनी। इससे पहले मॉडर्न एरा की टीम को हराकर द्वारिकेशनगर और वालिया ग्लोबल एकेडमी की टीम को हराकर धामपुर की टीम फाइनल में पहुंची थीं। टूर्नामेंट के समापन पर मुख्य अतिथि बीपी दीक्षित ने प्रियंका मॉडर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल धामपुर को चल-वैजयंती ट्रॉफी प्रदान की। टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार धामपुर टीम के आदित्य सिंह को मिला। टूर्नामेंट में बिजनौर, नजीबाबाद, कोटद्वार आदि क्षेत्रों से प्रतिभाग करने वाली सभी टीमों को भी स्मृति चिह्न प्रदान किए गए। प्रतियोगिता के समापन पर पुष्पराज सोमवंशी ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें