फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिमी उतर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
नूरपुर (ब्यूरो)। पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री मुकुल अग्रवाल एवं महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री मोनिका यादव का नूरपुर पहुंचने पर व्यापारियों ने जोरदार स्वागत किया। व्यापारी नेताओं ने संगठन में महिला व्यापारियों की भागीदारी बढ़ाए जाने पर जोर दिया। इसके बाद गुरुद्वारा रोड पर हुई बैठक में प्रदेश महामंत्री ने कहा कि व्यापारी कई समस्याओं से जूझ रहे हैं। व्यापारियों का उत्पीड़न न हो इसके लिए सभी का एकजुट रहना जरुरी है। महामंत्री मोनिका यादव ने महिलाओं को संगठन से जोड़ने पर जोर देते हुए जनपद में महिला मोर्चा का शीघ्र गठन करने को कहा। इस दौरान तसलीम अहमद, सरदार रवेंद्र सिंह, संदीप जोशी, सरदार हरभजन सिंह, मुकुल गुप्ता, अजयवीर चौधरी, मुकेश जोशी, लालवंत सिंह, शाहनवाज मलिक आदि व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें