नौगावां सादात के गांव अलीपुरा कलां में रविवार की सुबह हुई घटना
अमर उजाला ब्यूरो
अमरोहा/नौगावां सादात।
घर में खेलते-खेलते मासूम चूल्हे के पास पहुंच गया। परिजनों की निगाह बचते ही वह खौलते खीर के भगौने में गिरकर बुरी तरह झुलस गया। चीख पुकार मचते ही दौड़े परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया।
नौगावां सादात के गांव अलीपुरा कलां निवासी सतीश का साढ़े चार वर्षीय बेटा आदित्य रविवार की सुबह अपने घर में खेल रहा था। खेलते हुए वह चूल्हे के पास जाकर खड़ा हो गया। इसी दरम्यान पांव अचानक फिसल गया और वह चूल्हे के नजदीक रखे गर्म खीर से भरे भगौने के ऊपर जा गिरा। बुरी तरह झुलस गया। शरीर के जलते ही चीखने चिल्लाने लगा। सुनते ही परिजन मौके की ओर दौड़े। उसको उठाकर गर्म कपड़े निकाले। इसके बाद 108 एंबुलेंस को फोन किया। थोड़ी देर बाद ही एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई। बच्चे को अस्पताल में दाखिल कराया। चिकित्सकों ने नाजुक स्थिति देखते हुए बच्चे को मुरादाबाद जिला अस्पताल भेज दिया है।