फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शट डाउन देकर जंफर जोड़ने को कहा, पोल पर चढ़ते ही एसएसओ ने बिजली चालू कर दी

विज्ञापन
विज्ञापन
दाऊसराय बिजलीघर में हाईटेंशन लाइन के करेंट से झुलसा संविदा लाइनमैन
विज्ञापन

घायल के परिजनों ने एसएसओ पर लगाया जान बूझकर बिजली शुरू करने का आरोप

अमर उजाला ब्यूरो
अमरोहा।
दाऊसराय बिजलीघर में शट डाउन देकर एसएसओ ने संविदा लाइनमैन को फाल्ट सही करने के लिए भेज दिया। उसके पोल पर चढ़ते ही बिजली चालू हो गई। हाईटेंशन करेंट की चपेट में आकर लाइनमैन बुरी तरह झुलस गया। थोड़ी देर में ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। परिजनों ने एसएसओ पर जान बूझकर ऐसी हरकत करने का आरोप लगाया है और पुलिस को तहरीर दी है। नाजुक हालत में घायल दिल्ली रेफर किया गया है।
मकसूदपुर नवादा गांव का रहने वाला करन सिंह पुत्र पूरन सिंह बिजली विभाग की अमरोहा डिविजन के दाऊसराय बिजलीघर पर संविदा लाइनमैन के रूप में काम कर रहा है। ठेकेदार के अंडर में वह कार्य करता है। रविवार की सुबह करीब दस बजे बिजलीघर के ही यार्ड में 33 हजार वोल्टेज की लाइन में फाल्ट था, जिसे ठीक करने के लिए बिजलीघर पर तैनात एसएसओ जाफर अली ने लाइनमैन से कहा। शट डाउन लेने के बाद लाइनमैन पोल पर चढ़ गया।
विज्ञापन

फाल्ट को सही कर ही रहा था कि एसएसओ ने लाइन चालू कर दी। लाइन में हाईटेंशन करेंट दौड़ते ही संविदा कर्मी बुरी तरह झुलस गया। साथी कर्मचारियों के चीखते ही एसएसओ ने आपूर्ति बंद की। इसके बाद घायल लाइनमैन को पोल से नीचे उतारकर निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। जहां से जनपद अस्पताल भेजा गया। जहां पर भारी भीड़ जमा हो गई। प्राथमिक उपचार देने के बाद चिकित्सकों ने उसको दिल्ली रेफर कर दिया। घायल के परिजनों ने एसएसओ पर जानबूझकर बिजली जोड़ने का आरोप लगाते हुए नौगावां सादात थाने में तहरीर दी है। उधर विभागीय अधिकारियों ने एसएसओ पर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन



शट डाउन लेने के बाद ही लाइनमैन पोल पर चढ़ा था। एसएसओ ने उसके बाद भी बिजली चालू कर दी। जिस पर एफआईआर के लिए घायल के परिजनों ने तहरीर दी है। एसएसओ के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।
- गुरुदेव सिंह, जेई दाऊसराय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें