फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों में पानी और पत्थर फेंकने वालों पर जीआरपी की रहेगी पैनी नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेनों में पानी और पत्थर फेंकने वालों पर जीआरपी की रहेगी पैनी नजर
विज्ञापन

बिजनौर। होली के त्योहार को ध्यान में रखते हुए राजकीय रेलवे पुलिस मुरादाबाद एसपी सुभाष चंद्र दूबे ने चौकी प्रभारी को संदिग्धों पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं। एसपी ने होली पर विशेषकर ट्रेन में पानी, रंग और पत्थर आदि फेंकने वालों पर पैनी नजर रखने की सलाह दी है। इसके लिए समय समय पर चेकिंग करने को कहा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को इसी संदर्भ में जीआरपी चौकी प्रभारी देव कुमार ने चौकी पर पुलिसकर्मियों की बैठक ली और पुलिसकर्मियों को एसपी के निर्देश के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। कहा कि वर्तमान में जीआरपी चौकी पर दो टीम तैनात हैं। एक रात में और दूसरा दिन में निगरानी रखेगी। बताया कि चौकी पुलिसकर्मियों का दायरा किरतपुर से हल्दौर तक है। पूरी ब्रांच लाइन पर चौकी प्रभारी समेत आठ सिपाही पैनी नजर रखेंगे। सभी पुलिसकर्मी डयूटी चार्ट के अनुसार कार्य करें। चौकी प्रभारी ने लोगों से अपील की कि कोई भी लाइसेंसी हथियार लेकर ट्रेन में न जाए। सभी लोग चुनाव आचार संहिता का पालन करें। साथ ही सभी लोगों से होली के त्योहार को मिलजुलकर मनाने और पर ट्रेन संचालन के दौरान होली पर रंग, पानी, पत्थर आदि न डालें। जिससे कोई समस्या पैदा न हो। इस अवसर पर हेड कांस्टेबिल प्रमोद कुमार, रामकिरण, राजेंद्र सिंह, जर्रार हुसैन, शक्ति सिंह, रजनेश कुमार, सुरेश सिंह आदि पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें