होली पर अतिरिक्त बसें चलाएगा बिजनौर डिपो
बिजनौर। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम का बिजनौर डिपो होली पर 17 से 22 मार्च तक दस अतिरिक्त बसें चलाएगा। अफसरों की मानें तो दिल्ली-पौड़ी रूट पर पांच और शेष पांच बसों का संचालन जरूरत के हिसाब से अन्य मार्गों पर किया जाएगा। इस दौरान चालकों-परिचालकों समेत अन्य स्टाफ की छुट्टी पर रोक रहेगी। साथ ही ड्यूटी करने वाले चालकों और परिचालकों, लिपिक और वर्कशॉप के कर्मचारियों को उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की ओर से इंसेंटिव दिया जाएगा।
रोडवेज ने होली को लेकर तैयारियों शुरू कर दी है। सभी कर्मचारियों के अवकाश पर रोक लगा दी गई है। पर्याप्त बस सेवा उपलब्ध कराने के लिए दस अतिरिक्त लोकल मार्गों पर बसों का संचालन अधिक किया जाएगा। साथ ही चालकों और परिचालकों के अलावा लिपिकों वर्कशॉप कर्मचारियों के लिए भी होली प्रोत्साहन योजना की शुरुआत की है। उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम के बिजनौर डिपो के पास फिलहाल 116 बसें हैं। इनमें 86 निगम और 30 अनुबंधित हैं। होली के त्योहार पर लोगों का आवागमन बढ़ जाता है इसी बात को ध्यान में रखते हुए निगम ने बिजनौर डिपो से दस अतिरिक्त बसें चलाने का निर्णय लिया है। अफसरों अनुसार इनमें से पांच दिल्ली-कोटद्वार रूट पर तो शेष पांच उन अलग-अलग मार्गों पर चलाने का निर्णय किया है। जिन पर बसों की कमी है। जरूरत के हिसाब से बसों का संचालन किया जाएगा। जबकि दिल्ली-कोटद्वार रूट का यही शेड्यूल रहेगा। एआरएम विनोद कुमार मौर्य ने बताया कि 17 से 22 मार्च तक अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। इस दौरान चालकों और परिचालकों और अन्य स्टाफ की छुट्टी पर रोक लगा दी गई है। उन्होंने बताया कि जो चालक-परिचालक और डिपो के लिपिक और वर्कशॉप के अन्य कर्मचारियों को निगम की ओर से इंसेंटिव दिया जाएगा।