फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा मतदाताओं पर रहेगी हर दल की नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
युवा मतदाताओं पर रहेगी हर दल की नजर
विज्ञापन

बिजनौर। लोकसभा चुनाव में हर दल की नजर युवा मतदाताओं पर रहेगी। ये मतदाता चुनाव में हर दल की नजर में रहेंगे। हर सीट पर इन युवा मतदाताओं को अपने पाले में लाने के लिए वोट प्रतिशत बढ़ाने को सभी दलों की नजर रहेगी।
विज्ञापन

जिले में 26 लाख से ज्यादा मतदाता हैं। इनमें 31 हजार से ज्यादा मतदाताओं की उम्र 18 से 19 साल के बीच है। ये मतदाता पहली बार लोकतंत्र के पर्व में हिस्सा लेंगे। इन मतदाताओं को अपने पाले में लाने के लिए हर पार्टी पूरे जोर लगाएंगी। युवा मतदाता मतदान के प्रति खुद तो जागरूक होते ही हैं, अपने परिजनों का भी ये शत प्रतिशत वोट डलवाते हैं। अधिकतर पार्टी बूथों की जिम्मेदारी भी युवाओं के हाथों में ही दे रहे हैं। इन बूथों पर मतदाताओं को घर से निकालकर मतदान केंद्र पर लाने की जिम्मेदारी इन युवाओं पर ही रहेगी। जिले में सबसे ज्यादा युवा वोटर नजीबाबाद विधानसभा सीट पर बढ़े हैं। वहां 4806 मतदाता हैं। चांदपुर सीट पर सबसे कम युवा वोटर बने हैं। यहां पर केवल 3163 युवा मतदाता पहली बार वोट डालेंगे।
विज्ञापन


सीट कुल मतदाता पुरुष महिला युवा मतदाता
नजीबाबाद 338782 179121 159661 4289
नगीना 338169 179508 158661 4806
बढ़ापुर 347910 185327 162583 4473
धामपुर 291424 155824 135600 3794
नहटौर 294269 156581 137688 4124
बिजनौर 373654 196394 177260 3700
चांदपुर 318806 170062 148744 3163
नूरपुर 312354 167110 145244 3525
कुल 2615368 1389927 1225441 31874

नोट:- ये आंकड़े जिला निर्वाचन कार्यालय से लिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें