फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारिश्रमिक में वृद्धि होने बताया संगठन की जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
पारिश्रमिक में वृद्धि होना संगठन की है जीत
विज्ञापन

बिजनौर। उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ चेतनरायण गुट की बैठक में शिक्षकों ने उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन को पारिश्रमिक में वृद्धि को संगठन की जीत बताया। वित्त विहीन शिक्षकों को अंशकालिक शिक्षकों की जगह पूर्ण शिक्षक का दर्जा मिलने से शिक्षकों ने खुशी जताई।
विज्ञापन

मोहल्ला शिवाजी नगर में जिलाध्यक्ष सोमदेव सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रदेश के महामंत्री एवं पूर्व विधायक राम बाबू शास्त्री ने कहा कि संघ शिक्षकों की समस्याओं को लेकर संघर्षरत है। उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में पारिश्रमिक बढ़ाने तथा अंशकालिक शिक्षकों को पूर्ण शिक्षक का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर पिछले कई वर्षो से लगातार उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का बहिष्कार कर संघ ने शासन पर दबाव बनाया है। अब शासन द्वारा पारिश्रमिक बढ़ाया गया है। शिक्षकों को पूर्ण शिक्षक का दर्जा दिया गया है। अंशकालिक शिक्षकों को मानदेय के रूप में 15 हजार रुपये मिलेंगे। मंडल अध्यक्ष विमलेंद्र शर्मा एवं मंडल मंत्री सुधीर अग्रवाल ने शिक्षकों को एकजुट रहने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि संघ शिक्षकों की समस्याओं का निस्तारण कराने के लिए भरपूर प्रयास कर रहा है। उन्होंने बताया कि कैशलेस चिकित्सा सुविधा के लिए भी कमेटी गठित की जा रही है। बैठक में जिला संयोजक अनिल कुमार, मंत्री पंकज कुमार, सतेंद्र कुमार, हरज्ञान सिंह, विमल कुमार, लाल जी भारती, राजेंद्र सिंह, मलखान सिंह, देवेंद्र बालियान आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें