फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता जागरूकता अभियान चलेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
सांस्कृतिक कार्यक्रमों से किया जाएगा जागरूक
विज्ञापन

बिजनौर। जिले के मतदाताओं को लोकसभा चुनाव में अधिक मतदान को प्रेरित करने के लिए युद्ध स्तर पर अभियान चलेगा। सीडीओ प्रवीण मिश्र के अनुसार इसके लिए स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत माध्यमिक विद्यालयों व प्राथमिक स्कूलों में मतदान से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। चुनाव आयोग की मंशा है कि लोकसभा चुनाव का मतदान प्रतिशत बढ़े। इसके लिए मतदाताओं को अधिक मतदान के लिए प्रेरित किया जाए। माध्यमिक विद्यालयों व बेसिक स्कूलों के छात्र-छात्राओं द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकाली जाएंगी। जिला, तहसील व ब्लॉक स्तर पर निबंध, वाद विवाद, पोस्टर, स्लोगन प्रतियोगिता होगी। मतदान से संबंधित नाटक व सांस्कृतिक गतिविधियां की जाएगी। अभियान चुनाव तक चलेगा। प्रभारी डीआईओएस निशांत कुमार यादव के अनुसार सीडीओ के निर्देशों के अनुपालन में प्रधानाचार्यों को तैयार रहने को कहा जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें