जादू दिखाकर किया मतदान का आह्वान
हल्दौर। जादूगर एनए पाशा ने जादू का खेल दिखाकर लोगों को शत प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित किया। लोगों ने जादूगर की कला की खूब सराहना की। पालिकाध्यक्ष ने लोगों से शत प्रतिशत मतदान करने की अपील की। नगरपालिका परिषद की ओर से बुधवार को टाट मोहरा बाजार में मतदाता जागरूकता अभियान का उदघाटन पालिकाध्यक्ष अमर सिंह पम्मी ने फीता काटकर किया। जादूगर एनए पाशा ने लोगों को जादू के कई अद्भुत कार्यक्रम दिखाए। लोगों ने खूब तालियां बजाकर जादूगर की कला की प्रशंसा की। पालिकाध्यक्ष अमर सिंह पम्मी ने लोगों को शत प्रतिशत मतदान करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग देश हित में अवश्य करें। लोकतंत्र की मजबूती के लिए सभी मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। इस मौके पर अजय मोहन शर्मा, अरुण कुमार, मोहम्मद नौशाद, सुरेंद्र सिंह, डॉ. एस गुजराल, राजकुमार चौहान, रवि कुमार, गुलफाम, नितिन कुमार आदि मौजूद रहे।
बाबा मंशादास मंदिर पर हुआ भंडारा
हल्दौर। बाबा मंशादास मंदिर में श्री राम दरबार के दसवें स्थापना दिवस के मौके पर एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर दिनेश शर्मा, नूतन शर्मा, दीपक शर्मा, डॉ. सौरभ शर्मा, डॉ. आयुषी भारद्वाज, श्रद्धा मिश्रा आदि मौजूद रहे।