200 मरीजों को नि:शुल्क वितरित की गई होम्यो औषधि
बिजनौर। आयुष आपके द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत होम्योपैथी विभाग की ओर से नि:शुल्क जांच और उपचार शिविर लगाया। 200 लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें औषधियां वितरित की गई। बुधवार को होम्योपैथी विभाग की ओर से गांव रूपपुर दरबाड़ा में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शुभारंभ जिला होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारी विश्वेंद्रनाथ द्विवेदी ने होम्योपैथी के जनक डॉ. क्रिश्चियन फैडिक सैमुअल हैनीमैन के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। डॉ. विश्वेंद्रनाथ द्विवेदी ने कहा कि होम्योपैथी में हर प्रकार के रोग को जड़ से समाप्त करने की शक्ति होती है। इस दौरान लोगों से होम्योपैथी से उपचार कराकर स्वस्थ्य रहने की अपील की गई। इस अवसर पर डॉ. विनय प्रताप सिंह, डॉ. सुमित चौधरी, सुशील यादव, प्रमोद सिंह, उपकार सिंह आदि मौजूद रहे।