फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुओं में फैलने वाले संचारी रोग पर काबू पाने को जागरूक गोष्ठियां शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
पशुओं संबंधी रोगों के प्रति किया जागरूक
विज्ञापन

धामपुर। पशुपालन विभाग की ओर से पशुओं में फैलने वाले संचारी रोगों के प्रति जागरूक करने को गांवों में गोष्ठियों का आयोजन किया गया। विभाग की ओर से सोमवार को गांव बादशाहपुर में संपूर्ण हुई गोष्ठी में चिकित्सकों ने बताया कि यह रोग किसी भी मौसम में पशुओं में फैल सकता है। इस रोग पर काबू पाने को हम लोगों को पशुशाला में सफाई का विशेष ध्यान रखना होगा। उधर विभाग की ओर से पशुओं में खुरपका और मुंहपका बीमारी पर काबू पाने को निशुल्क टीकाकरण किया जा रहा है।
विज्ञापन

गोष्ठी में उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अनिल कुुमार शर्मा ने कहा कि विभाग की ओर से एक अक्तूबर से लेकर 15 अक्तूबर तक संचारी रोगों के प्रति लोगों में जागरूकता लाने को अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अधिक मुनाफा पाने को बेरोजगार शुकर पालन के स्थान पर मुर्गी पालन और डेयरी पालन करें। मुर्गी पालन को सरकार की ओर से ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। चूजे पालने पर छह की आयु के होने के बाद वह अंडा देने शुरू कर देते है। जो बेहतर मुर्गी होती है। वह 260 अंडे तक एक सीजन में देती है। मुर्गी पालन की स्वीकृति शेेरकोट के एक युवक के नाम हुई। जिसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए सरकार की ओर से तीन बार में 10-10 हजार रुपए बैंक से मिलेेंगे। क्षेत्र में छह कामधेनु डेयरियां है। गोष्ठी में डॉ. अनिल कुमार सिंह ने भी सुझाव दिए। अभियान 15 सिंतबर से शुरू हुआ है जो 30 अक्तूबर तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें