फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम की पत्नी ने खानाबदोश परिवारों के बच्चों को दी शिक्षण सामग्री

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। खानाबदोश घुमंतु परिवारों के 12 और बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए स्कूल में प्रवेश दिलाया जाएगा। एसडीएम की पत्नी ने ऐसे चिह्नित बच्चों को उनकी झुग्गी-झोपड़ी पहुंचकर शिक्षण सामग्री प्रदान की। एसडीएम डॉ.पंकज कुमार वर्मा और उनकी पत्नी सुरभि वर्मा द्वारा खानाबदोश परिवार के बच्चों को शिक्षा दिलाने की मुहिम के अंतर्गत बेसिक शिक्षा विभाग और सुरभि वर्मा ने ऐसे 12 बच्चों को चिह्नित कर उन्हें शिक्षण सामग्री प्रदान की। उस समय असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो गई जब गुजरात से आकर मजदूरी पेशा से जुड़े घुमंतू परिवार की महिलाओं ने 16-17 वर्ष आयु की चार अशिक्षित बालिकाओं को यह कह कर शिक्षा दिलाने से इंकार कर दिया कि हम मजदूर पेशा हैं। बालिकाएं आजीविका चलाती हैं हम उन्हें शिक्षा नहीं दिला सकते। एसडीएम की पत्नी सुरभि ने अपनी सूझबूझ से बालिकाओं की शिक्षा के महत्व की जानकारी देते हुए गुजरात की महिलाओं को उनके घर पर ही बालिकाओं को शिक्षा दिलाने और उनकी आजीविका के लिए किए जा रहे काम की क्षतिपूर्ति दिलाने की बात कहते हुए परिजनों को सहमत कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें