गांव में शराब की अवैध बिक्री पर लगे रोक, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
नजीबाबाद । रानीकोटा के ग्रामीणों ने गांव में शराब की अवैध बिक्री के विरोध में तहसील में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर रानीकोटा में शराब से प्रभावित हो रहे सामाजिक वातावरण को रोकने के लिए शराब माफियाओं पर अंकुश लगाने की मांग की।
प्रदर्शनकारियों ने शामिल महिलाओं का आरोप था कि गांव के करीब आठ-दस लोग शराब का अवैध कारोबार करते हैं। शराब माफियाओं के खिलाफ रानीकोटा के ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए तहसील परिसर में धरना दिया। प्रदर्शन में राजेश, महेश सिंह, सुरेश, रामस्वरुप, महावीर, दयाराम, करेशनू, रामेश, सुरेशना, प्रेमवति, राजो देवी, सुरेखा, लाल सिंह, तिलक राज, इमरती देवी, अरुण, अंजु ने धरने का नेतृत्व किया। एसडीएम डॉ.पंकज कुमार वर्मा को सौंपे गए ज्ञापन में ग्रामीणों ने रानीकोटा में शराब का अवैध कारोबार करने वाले नौ व्यक्तियों के नाम भी प्रशासन को सौंपे।
महिलाओं ने एसडीएम को बताया कि गांव में शराब माफियाओं के कारण दर्जनों परिवार आर्थिक तंगी झेल रहे हैं। कई परिवार गृह कलह के शिकार हैं। एसडीएम ने क्षेत्र की पुलिस के माध्यम से शराब माफियाओं पर अंकुश लगाने का ग्रामीणों को आश्वासन दिया।