फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा की मुख्यधारा से जुडेंगे ड्राप आउट बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा की मुख्यधारा से जुडे़ंगे ड्राप आउट बच्चे
विज्ञापन

बिजनौर। सर्व शिक्षा अभियान के तहत छह से 14 आयु वर्ग की सभी बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के आदेश दिए गए हैं। इसके लिए स्कूल चलो अभियान चलाया जा रहा है। इसके बाद ड्राप आउट बच्चों को शिक्षा से जोड़ने को अलग से विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। ड्राप आउट बच्चों को चिह्नित करने के लिए हाउस होल्ड सर्वे कराने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

शासन ने सभी छात्र छात्राओं को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए स्कूल चलो अभियान चलाया है। प्रथम चरण में एक अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलाए अभियान में एक लाख 66 हजार छात्रों का नामांकन स्कूलों में किया गया। डीएम के निर्देश पर एक जुलाई से पुन: स्कूल चलो अभियान चला कर बच्चों के प्रवेश किए जा रहे हैं। जिला समन्वयक सामुदायिक एवं सहभागिता मित्र लाल गौतम ने बताया कि स्कूलों में नामांकन बढ़ा है। पिछले 10 दिन से चल रहे अभियान के तहत नामांकन 1.74 लाख पहुंच गया है। बच्चों के प्रवेश 30 जुलाई तक स्कूलों में कराया जाएगा। इसके बाद शिक्षकों, शिक्षा मित्रों, अनुदेशकों से हाउस होल्ड सर्वे कराया जाएगा। सर्वे में यदि ऐसे बच्चे आए जो स्कूल नहीं जा रहे उनका प्रवेश स्कूलों में कराने के लिए अलग से प्रशिक्षण दिया जाएगा। ऐसे बच्चों को छह छह महीने का प्रशिक्षण कराने की तैयारी की जा रही है। बेसिक शिक्षा विभाग ने अगस्त में होने वाले हाउस होल्ड सर्वे की तैयारी अभी से शुरू कर दी है। न्याय पंचायतों में तैनात संकुल प्रभारियों के सुपरविजन में हाउस होल्ड सर्वे कराया जाना है। उधर, बीएसए महेश चंद्र ने जिले के सभी शिक्षकों को छह से 14 वर्ष की आयु के छात्र छात्राओं के प्रवेश विद्यालयों में करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें