अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र जारी करने की मांग
बिजनौर। ऑल इंडिया समाज महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष यादराम सिंह चंदेल ने एडीएम प्रशासन को प्रार्थना पत्र देकर गडरिया की उपजाति धननगर समाज को अनुसूचित जाति के प्रमाण पत्र जारी करने की गुहार लगाई है। शुक्रवार को दिए प्रार्थना पत्र में चंदेल ने बताया कि 10 जुलाई 2018 को उच्च न्यायालय इलाहाबाद ने गडरिया की उपजाति धनगर को अनुसूचित जाति में शामिल करने के आदेश जारी किए हैं। चंदेल ने एडीएम से सभी एसडीएम को आदेशित कर जिले में कुल कितने परिवार हैं, जो धनगर जाति के अंतर्गत आते हैं। इसके बाद प्रमाण पत्र जारी कराने की गुहार लगाई गई है।