फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत कटौती से तंग भाजपाईयों ने की वार्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
अफसरों से मिले बिजली कटौती से तंग भाजपाई
विज्ञापन

नहटौर (बिजनौर)। नगर में चरमराई विद्युत व्यवस्था से तंग भाजपाइयों ने धींगरपुर विद्युत सब स्टेशन के अधिकारियों से वार्ता की। यहां से 18 घंटे सप्लाई मिलने के बाद नहटौर विद्युत केंद्र से कटौती करने पर भाजपाई भड़क गए। बाद में सप्लाई सुचारु करने के आश्वासन पर ही वे शांत हुए।
नगर में विद्युत कटौती से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कटौती नहटौर विद्युत उपकेंद्र से की जा रही है। इस पर भाजपाई विधायक ओम कुमार के कार्यालय पहुंचे और विद्युत व्यवस्था ठीक कराने की मांग की। विधायक के कार्यालय पर 220 केवी धींगरपुर विद्युत सब स्टेशन के अधिकारियों ने 18 घंटे सप्लाई भेजने का रोस्टर रजिस्टर दिखाया। इसके बाद नहटौर विद्युत केंद्र के कर्मचारी हड़बड़ा गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद नगर के जेई बीएल वर्मा को अधिकारियों व लोगों ने जमकर हड़काया। भाजपाइयों का कहना है कि केंद्र पर विद्युत सप्लाई होने के बाद भी जान-बूझकर कटौती की जा रही है। शेड्यूल के अनुसार, 18 घंटे सप्लाई देने पर भाजपाई शांत हुए। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि अरविंद चौधरी, शोभित त्यागी, वैभव गोयल, ऋषभ जैन, आशु कौशिक, आशुतोष वर्मा आदि मौजूद रहे। धींगरपुर सब स्टेशन के एसडीओ नरेश कुमार का कहना है कि समस्या को शीघ्र दूर किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें