अफजलगढ़/कादराबाद। फेसबुक पर मित्र बने युवक ने पांच लाख रुपये खाते में भेजने का झांसा देकर एक युवक से 3.10 लाख की ठगी कर ली। ठगी का पता लगने पर पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।
गांव अनवरपुर चंडिका निवासी उस्मान पुत्र बुंदू अहमद ने बताया कि उसकी फेसबुक के माध्यम से एक व्यक्ति से दोस्ती हुई। उसके फेसबुक मित्र ने बताया कि पांच लाख 80 हजार उसके खाते में भेजे हैं। कुछ देर बाद फेसबुक मित्र ने उसे बताया कि उसका पैसा 24 घंटे के लिए फंस गया है। इसलिए वह अपने खाते से उसे रकम भेज दे।
उसने फेसबुक मित्र पर भरोसा करते हुए कई बार में तीन लाख दस हजार रुपये उसके बैंक खाते में डाल दिए। जब उसने अपना बैंक खाता चैक किया तो पता लगा कि उसके खाते में कोई रकम नहीं आई थी। सीओ राजेश सोलंकी ने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई कराने की बात कही है।