फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: ट्रक से कुचलकर साइकिल सवार की मौत

Sun, 30 Mar 2025 12:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
नूरपुर। गांव तंगरौला निवासी अमजद (32) पुत्र अकबर मलिक शनिवार की देर शाम को इफ्तारी के लिए जंगल से साइकिल द्वारा घर लौट रहा था।
विज्ञापन

चांदपुर मार्ग पर गोरक्षधाम पुलिस चौकी से महज सौ कदम पर चांदपुर की ओर से आ रहे गन्ने से भरे ट्रक उसे रौंदता हुआ फरार हो गया। अमजद की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ट्रक व उसके चालक को पीछा कर स्योहारा रोड पर पकड़ लिया।
विज्ञापन

मृतक की पत्नी आसमां की ओर से ट्रक चालक के खिलाफ तहरीर दी गई। अमजद तीन मासूम बच्चों का पिता था। थाना प्रभारी ने बताया तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें