संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिले की सभी निकायों में अवैध होर्डिंग्स हटाए जाने के लिए मंगलवार को अभियान चलाया गया। पालिका और नगर पंचायतों की ओर से 300 होर्डिंग्स हटाए गए। बाकी शेष 58 होर्डिंग्स को भी उतारा जाएगा।
मंगलवार को एडीएम प्रशासन विनय कुमार सिंह ने बताया कि जिले के 18 नगर निकाय क्षेत्रों में कुल 589 होर्डिंग्स लगाए गए थे। इनमें 231 होर्डिंग्स की अनुमति संबंधित नगर निकायों से ली गई थी, जबकि 358 होर्डिंग्स बिना अनुमति के पाए गए। बताया कि शेष अवैध होर्डिंग्स स्वामियों से अनुमति लेने के लिए अनुरोध किया गया है। जिन्हें चेतावनी दी गई कि यदि दो दिन में होर्डिंग्स स्थापना के लिए अनुमति प्राप्त नहीं ली जाती तो हटवा दिया जाएगा।