29 और मिले संक्रमित, 1397 की रिपोर्ट नेगेटिव
बिजनौर। जनपद में 29 और कोरोना संक्रमित केस मिले हैं। इनके साथ में 1397 जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई। जिले में अब कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 2056 हो गई है। 1779 जांच रिपोर्ट का अभी इंतजार है।
जनपद में अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या दो हजार को भी पार कर गई है। सीएमओ डॉ. विजय कुमार यादव के अनुसार रविवार को कुल 29 लोगों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। नए मरीजों के साथ ही जिले में कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 2056 हो गई है। इनमें से 1466 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 24 की मौत हुई है। वर्तमान में एक्टिव पॉजिटिव केस की संख्या 566 हैं। अब तक कुल 79 हजार 193 सैंपल जांच की जांच की गई है। इनमें से 2056 पॉजिटिव और 75 हजार 358 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। अभी 1779 जांच रिपोर्ट लंबित हैं। सीएमओ ने बताया कि रविवार को आई जांच रिपोर्ट में ब्लॉक मोहम्मदपुर देवमल क्षेत्र के छह, कोतवाली देहात विकास खंड के सात, अल्हैपुर, नहटौर ब्लॉक क्षेत्र के चार, जलीलपुर विकास खंड क्षेत्र के तीन, नजीबाबाद ब्लॉक के दो, किरतपुर, बुढ़नपुर, अफजलगढ़ विकास खंड क्षेत्र के एक-एक मरीज की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनके साथ में 1397 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई।