फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई टर्म-2 की परीक्षा के लिए बने 22 केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीएसई टर्म-2 की परीक्षा के लिए बने 22 केंद्र
विज्ञापन

बिजनौर। सीबीएसई टर्म -2 की परीक्षा जिले में 22 केंद्रों पर होगी। सभी पांचों तहसील में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। बोर्ड ने परीक्षा कक्ष में बैठने वाले अधिकतम परीक्षार्थी की संख्या तय कर दी है। विद्यालयों को विद्यार्थियों के एडमिट कार्ड 48 घंटे पहले परीक्षा केंद्रों को भेजने अनिवार्य हैं।
जिले में 112 सीबीएसई के विद्यालय हैं। जिनमें 50 हजार से अधिक दसवीं तथा बारहवीं के विद्यार्थी टर्म -2 परीक्षा के लिए पंजीकृत हैं। परीक्षा 26 अप्रैल से शुरू होंगी। जिला कोआर्डिनेटर डॉ. सीमा विश्वास ने बताया कि बिजनौर, नजीबाबाद, नगीना, धामपुर तथा चांदपुर तहसीलों में 22 केंद्र हैं। हर केंद्र पर पांच से छह विद्यालयों के विद्यार्थी परीक्षा देंगें। परीक्षा में एक कक्षा में अधिकतम 18 परीक्षार्थी ही बैठाए जाएंगे। परीक्षा केंद्रों को आवंटित छात्रों का सिटिंग प्लान बोर्ड के निर्देश के अनुसार ही बनाना है।
विज्ञापन

ये है एडमिट कार्ड के लिए नियम
जिला कोआर्डिनेटर डॉ. सीमा विश्वास ने बताया कि सीबीएसई ने विद्यार्थियों के एडमिट कार्ड बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। विद्यालयों को यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी विद्यार्थी बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा केंद्र पर नहीं पहुंचे। इसके लिए विद्यालयों के प्रधानाचार्य विद्यार्थियों के एडमिट कार्ड डाउनलोड करके उन्हें अटेस्ट करें। ध्यान रहे प्रधानाचार्य को विद्यार्थी का फोटो भी अटेस्ट करना है तथा एडमिट कार्ड पर नीचे मुहर लगाकर हस्ताक्षर करना है। हस्ताक्षर ग्रीन पेन से ही करने हैं। विद्यार्थियों के एडमिट कार्ड 48 घंटे पहले परीक्षा केंद्रों को भेजने हैं।
विज्ञापन

प्रयोगात्मक विषय के ग्रेड अपलोड करें
डॉ. सीमा विश्वास ने बताया कि हिंदी, अंग्रेजी व गणित विषयों का प्रयोगात्मक परीक्षा नहीं होती है। इन तीन विषय का आंतरिक मूल्यांकन होता है। जिसमें नंबर नहीं दिए जाते हैं। बल्कि ग्रेड दिए जाते हैं। आंतरिक मूल्यांकन में फेल होने वाला छात्र थ्योरी की परीक्षा नहीं दे सकता है। विद्यालयों को नौ अप्रैल तक ग्रेड बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड करने थे, लेकिन अनेक विद्यालयों ने ग्रेड अपलोड नहीं किए हैं। ऐसे विद्यालय ग्रेड जल्द अपलोड करें, जिससे विद्यार्थियों का नुकसान न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें