कैंडल मार्च निकाल कर दी श्रद्धांजलि
नहटौर। वीके इंटरनेशनल स्कूल, एमकेडी अग्रिम एकेडमी और जैन समाज ने पुलवामा में शहीद सैनिकों को दो मिनट का मौन रखकर और कैंडल मार्च निकालते हुए श्रद्धांजलि दी ।
वीके इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने स्कूल से हल्दौर चौराहे तक कैंडल मार्च निकालकर दो मिनट का मौन रखते हुए शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। स्कूली बच्चों ने कायरतापूर्ण आतंकी हमले की निंदा करते हुए कार्रवाई की मांग की। इसके अलावा एमकेडी अग्रिम एकेडमी में दो मिनट का मौन रखते हुए मोमबत्ती जलाते हुए श्रद्धांजलि दी गई। इसके अलावा जैन समाज के लोगों ने जैन मंदिर से जैन इंटर कॉलेज तक कैंडल मार्च निकालते हुए श्रद्धांजलि दी ।सभी ने पुलवामा में आतंकी हमला करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। इस मौके पर राकेश चमोली, अर्चना संधु, प्राशिका जैन, अभिषेक अग्रवाल, जैन समाज के पंकज जैन, अंक्षित जैन, श्रम जैन, आलोक जैन, राजीव जैन, रेणु जैन, शुभम जैन आदि ने भाग लिया।