फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में दो घायल, एक की बाइक पर ट्रैक्टर का पहिया चढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। हाईवे 74 पर मंदिर कालियावाला के पास सड़क हादसे में दो बाइकों के आपस टकराने पर बाइक सवार दो युवक घायल हो गए, जबकि इनमें से एक घायल की बाइक सामने से बिजली के खंभे लेकर जा रहे ट्रैक्टर ट्राली के पहिये के नीचे से आने से क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने रिपोर्ट कायम कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दरोगा सोमपाल सिंह ने बताया कि सोमवार को जब बाइकों पर सवार दो व्यक्ति नगीना की ओर से धामपुर की तरफ आ रहे थे तो ओवरटेक करने के चक्कर में इनकी बाइकों आपस में टकरा गई। बाइकों के आपस में टकराने से इनमें पल्लावाला निवासी शाहिद और बढ़ापुर निवासी इरशाद मार्ग पर गिरने से घायल हो गए। इस दौरान शाहिद की बाइक ट्रैक्टर के नीचे जा घुुसी, जिससे शाहिद की बाइक के ऊपर ट्रैक्टर का पहिया चढ़ने क्षतिग्रस्त हो गई। बकौल पुलिस दोनों घायलों को पुलिस की ओर से उपचार को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें