फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्ष्य कॉलेज बना खेलकूद प्रतियोगिताओं का चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
लक्ष्य कॉलेज बना खेल प्रतियोगिता का चैंपियन
विज्ञापन

बिजनौर । विवेक कॉलेज में चल रही जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का भव्य समापन हुआ। इस दौरान खिलाड़ियों ने प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। चैंपियंस ट्रॉफी लक्ष्य कॉलेज ने जीती।
समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसडीएम बृजेश कुमार, डाइट प्राचार्य एसएम सिद्दीकी, महाविद्यालय अध्यक्ष अमित गोयल, सचिव दीपक मित्तल, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र अग्रवाल, कॉलेज ऑफ एजूकेशन प्राचार्या डा. दीप्ति डिमरी ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। निहारिका सिंह, फरीन जहां, रिंकी रानी, निशा यादव, अनुष्का सिसौदिया, सिया अहुजा, प्रेरणा सिंह, निकुंज तथा अंजली ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। एसडीएम ने खिलाड़ियों से खेल प्रतियोगिताओं में निरंतर भाग लेने का आह्वान किया। लंबी कूद पुरुष वर्ग में लक्ष्य कॉलेज का बंटी कुमार और महिला वर्ग में विवेकानंद कॉलेज की सोनाली ।ऊंची कूद पुरुष वर्ग में कृष्णा कॉलेज का अनिल व महिला वर्ग में विवेकानंद कॉलेज की सोनाली, चक्का फेंक महिला वर्ग में डाइट इस्माइलपुर की सरस्वती, पुरुष वर्ग में कृष्णा कॉलेज से गौरव प्रथम स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

100 मीटर दौड़ पुरुष वर्ग में डाइट इस्माइलपुर का मुकुल चौहान, महिला वर्ग में विवेकानंद कॉलेज की एकता माथुर, 200 मीटर पुरुष वर्ग में लक्ष्य कॉलेज का बंटी कुमार और महिला वर्ग में लक्ष्य कॉलेज की रितु कौर, 400 मीटर दौड़ महिला वर्ग में लक्ष्य कॉलेज कि मिताली, 800 मीटर दौड़ पुरुष वर्ग व महिला वर्ग में लक्ष्य कॉलेज से सुमित और दिपाली प्रथम रहे। तीन हजार मीटर दौड़ महिला वर्ग में लक्ष्य कॉलेज से दीपाली, पांच हजार मीटर दौड़ पुरुष वर्ग में पृथ्वीराज चौहान कॉलेज के रजनीश कुमार प्रथम स्थान पर रहे। समस्त खेल प्रतियोगिताओं में लक्ष्य कॉलेज, स्योहारा को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए चैंपियंस ट्रॉफी प्रदान की गई। वॉलीबाल पुरुष वर्ग में रामा कॉलेज किरतपुर दो अंकों के साथ प्रथम रहा। योगासन महिला वर्ग में पृथ्वीराज चौहान की आंचल प्रथम रही। बैडमिंटन एकल पुरुष वर्ग में श्री विक्रम सिंह कॉलेज राजौरी का प्रखर कुमार, बैडमिंटन एकल महिला वर्ग में विवेकानंद गर्ल्स कॉलेज दरबाड़ा की ज्योति प्रथम रही। क्रिकेट में श्रीराम कॉलेज सरकथल माधो ने डाइट-विवेकानंद को हराया। खो-खो (महिला वर्ग) में रामा कॉलेज किरतपुर श्री विक्रम सिंह कॉलेज को पराजित कर विजेता बना। एसएम सिद्दीकी ने विजेताओं को ट्रॉफी प्रदान की। कार्यक्रम का संचालन स्मिता श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में डा.मीता अग्रवाल, डा.राजीव चौधरी, डा.सौरभ शर्मा, डा.हितेश शर्मा, डा.जय सिंह सोलंकी, प्रांशु कुमार, सवाहत, अनुज शर्मा, स्टीफन, विशाल आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें