फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीषण गर्मी में शर्बत पिलाकर पेश की मिसाल

विज्ञापन
विज्ञापन
वरिष्ठ नागरिकों ने राहगीरों को पिलाया शर्बत
विज्ञापन

नजीबाबाद । भीषण गर्मी, उम्र 70 से 80 वर्ष, तपती दोपहर और राहगीरों को पिला रहे शर्बत। ये जज्बा है नगर के वरिष्ठ नागरिकों का। जिन्होंने महिला चिकित्सालय के सामने शर्बत शिविर लगाकर लोगों के सामने एक मिसाल रखी है।
उधर, गुरुद्वारे के निकट सिख समाज की ओर से भी शर्बत शिविर लगाया गया। वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति के अध्यक्ष वयोवृद्घ राजेंद्र त्यागी, महामंत्री जितेंद्र कक्कड़, जयप्रकाश शर्मा, ओपी गोयल, अशोक सविता, केपी सिंह के नेतृत्व में वरिष्ठ नागरिकों ने उमस भरी गर्मी की परवाह किए बगैर राहगीरों के लिए शर्बत शिविर लगाया। सिर्फ शिविर ही आयोजित करना वरिष्ठ नागरिकों का ध्येय नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने स्वयं राहगीरों को अपने हाथों से शर्बत पिलाकर जहां पुण्य लाभ उठाया, वहीं लोगों को नसीहत दी कि उम्र समाजसेवा में आड़े नहीं आती।
रशीद आजाद, राकेश कुमार, जयप्रकाश जौली, नरेशचंद शर्मा सहित कई वरिष्ठ नागरिकों ने सुबह 10 से शाम चार बजे तक सैकड़ों राहगीरों को शर्बत पिलाया। उधर, गुुरुद्वारे के निकट राहगीरों को भीषण गर्मी से राहत पहुंचाने के लिए शीतल पेयजल और शर्बत शिविर का आयोजन किया । शिविर में सेवा कर रहे सिख समाज के लोगों ने न केवल मार्ग से गुजर रहे लोगों, बल्कि विभिन्न वाहनों में सवार लोगों तक शर्बत पहुंचाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें