फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्येष्ठ की दशमी पर रामगंगा तट पर मेले का आयोजन, श्रद्वालुओं ने कराए मुंडन संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्येष्ठ की दशमी पर मेले का आयोजन
विज्ञापन

धामपुर। ज्येष्ठ माह की दशमी पर शुक्रवार को भूतपुरी में रामगंगा के तट पर मेले का आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं ने बच्चों के मुंडन संस्कार कराए। रामगंगा के तेज प्रवाह में डुबकी लगाने के बाद रामगंगा में प्रसाद चढ़ाकर श्रद्धालुओं ने पुण्य कमाया। श्रद्धालु सुशील कुमार, दयावती , पंकज कुमार, अतुुल कुमार, मोनिका, यशी, बबीता, लड्डु प्रसाद, महावीर सिंह, गोपाल सिंह, तेजपाल सिंह ने बताया कि भूतपुरी में रामगंगा के तट पर ज्येष्ठ माह की दशमी पर मेले का आयोजन होता है। मेले में श्रद्धालु जमकर खरीदारी करते है। रामगंगा में डुबकी लगाकर प्रसाद चढ़ाकर घर परिवार में सुख समृद्धि की कामना करते है। मान्यता है कि जो भी श्रद्धालु सच्चे मन से रामगंगा से मांगता है तो वह उसकी सभी कामनाएं पूरी करती है। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने बच्चों के मुंडन संस्कार भी कराएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें